संवेदना
मेरी आँखों के आंसू ,
बहते कभी ,कभी कहते ,
ख़ामोशी के सागर में ,तिनके तलाशते रहते।
गालों पे जो सूख गए ,
हाथ तेरे ढूढ़ते रहते ,
तेरे निष्ठुर चेहरे पर ,शिकन खोजते रहते।
संवेदना तेरी जो खो गई ,
मुझमे झलक दिखाते रहते ,
मुस्कान देकर मुझे ,उम्मीद एक जगाये रखते।
No comments:
Post a Comment